Swiggy का मालिक कौन है? हिंदी में

4.2/5 - (9 votes)

Swiggy Ka Malik Koun Hai – आज हम जानेंगे भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस Swiggy के बारे में जानेंगे कि Swiggy का मालिक कौन है? और Swiggy किस देश की कंपनी है

इसके साथ ही हम आपको Swiggy से सम्बंधित बहुत से जानकारी देने वाले हैं, जिससे आपको Swiggy कंपनी के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाए.

Swiggy क्या है?

Swiggy एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी है, जो की ऑनलाइन फूड को डिलीवर करने का काम करती हैं। इसका मुख्यालय भारत के बंगलौर में स्थित है। अभी हम देखे तो Swiggy अपने Service को 500 से भी अधिक शहरों में प्रदान कर रही हैं। Swiggy के साथ जुड़कर लाखो Swiggy Delivery Boy अपने घर के खर्च चला रहे हैं |

Swiggy की स्थापना जुलाई 2014 में हुई थी। यह बिल्कुल ही Zomato की तरह ही एक Food Delivery Company है।

Swiggy का मालिक कौन है?

Swiggy कंपनी के संस्थापक Sriharsha Majety, Nandan Reddy, Rahul Jaimini है। इन्ही ने इस कंपनी को बनाने में काफी योगदान दिया है. वर्तमान में अगर Swiggy के बारे में बात करे तो यह 500 से भी अधिक शहरो में अपना काम कर रही हैं.

लेकिन इतना बड़ा बिज़नेस करने के बाद भी यह कंपनी उतना Profit में नहीं हैं, और वर्ष 2022 में इसे पूरा ₹−3,629 crore का नुकसान हुआ था, हालांकि यह अभी भी अपने कंपनी को Profit में लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं.

Swiggy का मालिक कौन है?
Swiggy Ke Founder

Swiggy Company Ki Shuruaat Kaise Hui – Story Of Swiggy

Swiggy कंपनी की शुरुआत Sriharsha Majety, Nandan Reddy, Rahul Jaimini ने कि थी। इनमे से Sriharsha Majety, Nandan Reddy जब Birla Institute Of Technology Of Science से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर रहे थे तभी इनके मन हमेशा अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए हमेशा बातचीत करते रहते थे।

जब Sriharsha Majety ने अपने ग्रेजुएशन को पूरा कर लिया तो इन्होंने लंदन के एक बैंक में नौकरी कुछ समय तक किया लेकिन ज्यादा दिलचस्पी न होने के कारण इन्होंने अपनी नौकरी को छोड़ दिया। 

फिर Sriharsha Majety ने Nandan Reddy के साथ मिलकर बहुत सारे Startup Idea के बारे में Discuss किया। बहुत समय तक रिसर्च करने के बाद इन्होंने Logistic Sector में अपना बिजनेस करने का फैसला किया।

दोस्तों इस Startup का नाम Bundl था। हालांकि पूरे साल तक ऐसी स्टार्टअप पर काम करने के बाद दिन में कोई खास सफलता नहीं मिली और फिर इन्होंने 2014 में अपने Startup को बंद कर दिया। इससे दोनों को काफी दुख हुआ लेकिन अपनी पुरानी ग़लतियों को देखते हुए।

इन्होंने इसी क्षेत्र से संबंधित Food Delivery में अपना बिजनेस करने का फैसला किया। इन्होंने August 2014 में Swiggy कंपनी के नींव को रखा। Swiggy जो की एक ऑनलाइन कंपनी होने वाली थी। इसलिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाने और उसे manage करने के लिए एक व्यक्ति की जरूरत पड़ी। जिसके लिए इन्होंने Rahul Jaimini के साथ इसका काम शुरू किया। 

एक समय ऐसा भी था जब इनके Swiggy कंपनी में 6 डिलीवरी बॉय और 25 Resturant ही रजिस्टर थी लेकिन 2015 तक Investor को Swiggy का Concept बहुत अच्छा लगा और इसी के कारण ही इन्हे 2 मिलियन डालर की फंडिंग भी मिली।

जल्द ही इस कंपनी ने अपनी रफ्तार पकड़ते हुए वर्ष 2019 तक इससे 40,000 रेस्टोरेंट जुड़ चुके हैं और दोस्तों बेंगलुरु के एक छोटे शहर से शुरू होने वाले इस स्टार्टअप ने पूरी भारत में अपनी पकड़ जमा लिया है।

वैसे इस कंपनी को टक्कर देने के लिए कई सारी कंपनियां आई लेकिन जो सफलता Swiggy को मिली वह किसी और अन्य कंपनी को नहीं मिल पाई। Swiggy के कारण ही आज हजारों भारतीयों को नौकरी भी मिली है।

आशा करता हूं कि आप इस कहानी से सीख लेकर अपनी जिंदगी में कभी भी हार नहीं मानेंगे और निरंतर प्रयास करते रहेंगे सफल होने के लिए।

यह भी पढ़े

Swiggy किस देश की कंपनी है?

Swiggy एक भारतीय ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी है। आप इसी बात से पता लगा सकते है कि इसका मुख्यालय भारत के बेंगलुरु शहर में है।

Swiggy से पूछ जाने वाले प्रश्न

अब आपके मन में Swiggy से संबंधित बहुत सारे प्रश्न आते होंगे। कुछ जरूरी प्रश्नों के जवाब हमने आपको नीचे दिया है।

Swiggy की स्थापना कब हुई?

भारतीय कंपनी Swiggy की स्थापना जुलाई 2014 में हुई थी ।
 

Swiggy क्या Service देता है?

Swiggy ऑनलाइन Food Delivery Service के साथ ही Online Grocery और Courier का Service भी देता है।
 

Swiggy कितने शहर में अपने Service को देती है।

swiggy भारत के लगभग 500 शहरों में Food Delivery का काम करती है

Swiggy से कितने Resturant जुड़े हुए है

इस कंपनी से लगभग 45000+ से भी अधिक Resturant जुड़े हुए है।

😎 बड़े भैया पोस्ट को शेयर करें

नमस्कार दोस्तों मैं Sonu Kumar इस ब्लॉग का लेखक और मालिक हूँ | मैं अपने ब्लॉग पर Career, Job, Earn Money Tips, और लोगो के Success Story के ऊपर लेख लिखता हूँ,