Environment pollution in hindi – पर्यावरण प्रदुषण पर निबंध

Rate this Post

Environment pollution in hindi – अक्सर आपके क्लास में Environment pollution पर निबंध देखने को मिलता है. इसलिए आज हम आपको Essay On Environmental Pollution In Hindi साथ ही में हम आपको  Environment pollution के बारें में भी बहुत सारी जानकारी को देने वाले हैं?

Environment pollution in hindi – पर्यावरण प्रदुषण पर निबंध 

प्रस्तावना

प्रदुषण का अर्थ है वातावरण या वायुमंडल का दूषित होना. प्रदुषण की समस्या आज के आधुनिक विज्ञानिक युग की देन हैं. इस समस्या से विश्व के अधिकांश देश ग्रसित है। प्रकृति ने मनुष्य की जीवन प्रक्रिया को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए, उसे शुद्ध वायु, जल और वनस्पति तथा भूमि प्रदान की है।
परंतु जब किन्हीं कारणों से ये सब दूषित हो जाती है तो मानव तथा अन्य प्राणियों के स्वस्थ के लिए विभिन्न प्रकार के हानिकारक हो जाती हैं।

प्रदूषण के प्रकार

प्रदूषण के चार प्रकार का होता है।
वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण। आधुनिक युग में आर्थिक प्रगति के नाम पर अनेक प्रकार के छोटे बड़े कल कारखाने और उद्योग का विकास मानव ने अपनी समस्त भौतिक सुख और सुविधा को प्राप्त करने के लिए कर लिया है।

जनसंख्या

जनसंख्या वृद्धि के कारण ग्राम, नगर और महानगरों का आकार बढ़ता जा रहा है। वन क्षेत्रों को काटकर आवास की समस्या को समधान किया जा रहा है। उत्पादन और सुरक्षा के लिए ऐसे यंत्रों का निर्माण किया जा रहा है जो रात दिन ध्वनि और धुआं उगलते रहते हैं।नदियों पर बांध बनाया जा रहा है। इससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।

वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण कल कारखानों को दूषित और अनियंत्रित जल मल बाहर निकलकर दुर्गंधयुक्त गैस फैलता है।कारखानों की दुआ उगलती हुई चिमनियों दूर दूर तक वातावरण को दूषित करती हैं। इनसे वायुमंडल दूषित हो जाता है। इससे सांस और फेफड़ों के रोग पनपते है।
 

ध्वनि प्रदूषण 

ध्वनि प्रदूषण वाहनों और मशीनों का शोर यातायात के साधनों के हरनो की चिल्ल – पो, चीखते लाउड स्पीकर, तेज आवाज में चलते टेलीविजन, रेडियो आदि से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इससे सुनाई देना काम हो जाता है, रक्तचाप बढ़ जाता हैं

जल प्रदूषण

जल प्रदूषण जल स्रोतों में नहाने, कपड़े धोना, मल मूत्र त्यागने, जानवरो के नहलाने शवों की राख बहाने आदि से भी जल प्रदूषित हो जाता है। जिससे हैजा, आंत्रशोध तथा पेचिश जैसे रोग हो जाते हैं।

भूमि प्रदूषण

उपज बढ़ाने के लिए भूमि में विभिन्न प्रकार के रासायनिक खादों को मिलाया जा रहा है। जिससे भूमि प्रदूषण होता है। ऐसी प्रदूषित भूमि में उत्पन्न होने वाला खाद्यान्न, साग – सब्जी भी प्रदूषित हो जाती हैं। इनके खाने से मानव के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं।
हमे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाना पड़ेगा। इसके लिए वनों की अंधाधुन कटाई को रोकना पड़ेगा। वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए वृक्ष लगाने होंगे।
जनसंख्या पर नियंत्रण करना पड़ेगा। खतरनाक रसायनों का कम से कम प्रयोग करना पड़ेगा। अनु बम के विकास तथा परीक्षण पर रोक लगाना पड़ेगा, डाबी आधुनिक सभ्यता में जीने वाला मानव स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत कर सकेगा धन्यवाद

पर्यावरण पर निबंध 10 Line

  1. पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना है, परि + आवरण, इसका अर्थ होता है हमारे चारों और का वातावरण ।
  2. हमारे चारों और उपस्थित सभी चीजें हवा, जल, जीव जंतु, पेड़ पौधे इत्यादि सभी हमारे पर्यावरण का निर्माण करते करते हैं।
  3. पृथ्वी पर जीवन के लिए पर्यावरण बहुत आवश्यक है, क्यों की  पृथ्वी पर पर्यावरण के बिना जीवन असम्भव हैं।
  4. पर्यावरण से हमें जलवायु, सूर्य का प्रकाश, वनस्पति, खनिज आदि कारक प्राप्त होते हैं।
  5. पर्यावरण जलवायु में संतुलन बनाए रखता है तथा जीवन के लिए सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराता है।
  6. वाहनों से निकलने वाली धुआ, कारखानों से निकलने वाली जहरीली गैस तथा कूड़ा – करकट इत्यादि पर्यावरण प्रदूषण उतपन्न होता है।
  7. हमे अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित तथा हरा-भरा रखना चाहिए।
  8. पर्यावरण को बचाने के लिए हमें लकड़ी केरोसिन कोयला तथा प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  9. लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाने तथा जागरूकता फैलाने हेतु प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  10. पर्यावरण की रक्षा हेतु पेड़ पौधे लगाना जल को स्वस्थ रखना तथा वायु में गंदे रसायनिक धूमे को मिलने से रोकना ही मानव का लक्ष्य होना चाहिए।

निष्कर्ष

आज आपने जाना कि आखिर वातावरण प्रदूषण यानी Environment Pollution in Hindi के बारे में। हमने बहुत सारे ऐसे Factor को भी देखा जिनसे यह प्रदूषण होता है। हमने पर्यावरण पर निबंध 10 लाइन का देखा जिन्हें आप अपने स्कूल में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपके मन में Environment Pollution in Hindi से संबंधित कोई अन्य सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते है। हम आपको जल्द से जल्द जवाब देंगे। धन्याबद

😎 बड़े भैया पोस्ट को शेयर करें

नमस्कार दोस्तों मैं Sonu Kumar इस ब्लॉग का लेखक और मालिक हूँ | मैं अपने ब्लॉग पर Career, Job, Earn Money Tips, और लोगो के Success Story के ऊपर लेख लिखता हूँ,

Leave a Comment